सागर नगर: बाईसा मोहल्ला में नल फिटिंग करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, मकान मालिक समेत दो पर FIR दर्ज
सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाईसा मोहल्ला में नल-पाइप फिटिंग का काम करते समय करंट लगने से हुई मजदूर की मौत मामले में पुलिस ने मंगलवार को मकान मालिक समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए पाया कि मकान मालिक आशीष सेठ और सोनू विश्वकर्मा ने मजदूरी करवाने के लिए मृतक सागर गोस्वामी को पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए।