बालूमाथ: बीसीबीएम रेलवे कोयला साइडिंग में कोयला लदे टेलर वाहन में आग, कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ रेलवे स्टेशन परिसर के बीसीबीएम रेलवे कोयला साइडिंग में आज रविवार की सुबह करीब 2 बजे कोयला लदी एक टेलर वाहन जेएचजीरो2बी टी 0859 में आग लग गई । जिससे कोयला परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। तत्काल इसकी जानकारी सीसीएल से जुड़े अधिकारी और पुलिस प्रशासन को दी गई और घटना के डेढ़ घंटे बाद करीब तीन बजे लातेहार से दमकल बालूमाथ रेलवे कोयला साइडिंग पहुंची l