केसली: महराजपुर पुलिस ने ग्राम खमरिया से पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹7620 नकदी और दो गाड़ियां की जब्त
Kesli, Sagar | Oct 31, 2024 महाराजपुर पुलिस ने ग्राम खमरिया में महुआ के पेड़ के नीचे जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। जिसमें कृष्णा मल्थूराम लड़िया (35), मनोज होतीलाल लड़िया (29), प्रशांत देवीसींग लड़िया (30), मुकेश कैलाश लड़िया (23) चारों निवासी खमरिया एवं छोटू गंगाराम राजौरिया (27) निवासी महाराजपुर से कुल 7620 रुपए नकद और ताश पत्ते तथा 3 मोबाइल एवं 2 गाड़ी जप्त की है ।