इटावा: मोतीझील तालाब में तैरता मिला 2 दिन से लापता व्यक्ति का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Aug 24, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोती झील कॉलोनी निवासी विमल कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मोती झील तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। तभी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाकर शिनाख्त करवाने के प्रयास किए, जिसके बाद नौरंगाबाद इस्लामिया स्कूल के पीछे के रहने वाले रामदास बाल्मीकि ने अपने बेटा विक्रम बाल्मीकि के रूप में की।