अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के मद बिगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष से प्रवीण कुमार तो दूसरे पक्ष से सुखदेव प्रसाद ने अतरी थाना में आवेदन दिया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।