कानपुर: डीएम ने स्पेशल चिल्ड्रन के साथ स्पास्टिक सेंटर में मनाई होली, गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी रश्मि सिंह ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली खेलकर होली के त्यौहार को मनाया। ब्रज की होली की तर्ज पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे इस स्पास्टिक सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि यह बच्चे सामान्य बच्चों से अधिक प्रतिभावान है जिन्होंने अपनी प्रतिभा से होली के कार्यक्रम को बहुत ही रोमांशकारी और अद्भुत बना दिया