जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे मिली किशनगंज के मिसाई गांव में विद्या भारती के आदर्श विद्या मंदिर द्वारा सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षिका अनीता नागर ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के विकास में पर्यावरण का मुख्य योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान किशनगंज प्रेमबाई नागर ने की।