शिकारपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुगौली गांव निवासी दिनेश पासवान के रूप में की गई है। पुलिस ने दिनेश को अपहृत नाबालिग के घर से उस समय गिरफ्तार किया जब नाबालिग के घरवालों ने उसे घर में बंद कर रखा था।