बरेली: बारदारी थाना क्षेत्र की महिला को ससुरालीजनों ने दी जान से मारने की धमकी, की दहेज की मांग, एफआईआर दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र की महिला ने दहेज को लेकर बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। नगमा बी ने बताया कि उनकी शादी एक साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से वसीम के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके ससुर अशरफ, देवर अलीम, तसलीम, ननद अमरीन, बहनोई राजा दहेज में मोटर साईकिल व 5 लाख रूपये नकद की मांग करने लगे।