बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में युवक ने खुद को मारी गोली, पोस्टमार्टम को भेजा शव
बारादरी के जोगी नवादा में युवक ने बुधवार को खुद को तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जोगी नवादा निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र स्व नत्थू लाल पेंटर था। उसके भाई कृष्ण पाल ने बताया कि घटना के समय वह घर से बाहर था। मां नत्थो देवी और पत्नी छत पर होली को लेकर पापड़ बना रही थी। नारायण रोजाना की तरह बुधवार को काम पर गया और शाम को चार बजे जल्दी लौट आया।