जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 8275 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4173 छात्र और 4102 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 6127 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 3119 छात्र और 3108 छात्राएं उपस्थित रहीं।