खुरई: खुरई के BSNL कार्यालय और सेंट्रल बैंक में नहीं मनाया गया गणतंत्र दिवस, ठंड की वजह से नहीं पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी
Khurai, Sagar | Jan 26, 2025 खुरई के BSNL कार्यालय और सेन्ट्रल बैंक में गणतंत्र दिवस मनाने नहीं पहुंचे अधिकारी, दोपहर लगभग 2 बजे तक लगा रहा भवनों में ताला,BSNL कर्मचारी ने बताया कि साहब ने कहा है कि ठंड के कारण नहीं आए। जबकि सेन्ट्रल बैंक में भी ताला लगा रहा नहीं फहराया गया तिरंगा, सरकार और प्रशासन के निर्देश हैं कि एक दिन पहले लाइटिंग के बाद सुबह तिरंगा सम्मान पूर्वक फहराना है