तिसीऔता गांव के एक युवक संजीव कुमार ने पटोरी की लड़की से वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। घर वालों द्वारा लड़की को एक्सेप्ट नहीं करने पर युवक ने पत्नी एवं बच्चे को छोड़ कर फरार हो गया। रविवार की शाम 5 बजे पीड़िता पिंकी कुमारी ने बताया कि एक साल से उसका पति उसे छोड़ कर फरार है। उसने महिला थाना में मामला भी दर्ज कराई थी। उसने SP से मिलकर भी गुहार लगाई है।