गोरौल: गोरौल में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया
बाल विकास परियोजना कार्यालय गोरौल पर पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार 1 बजे दिन में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एफआरएस के तहत टीएचआर कराने का आदेश को निरस्त किया जाय। पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए 5G नई मोबाईल सेट दिया जाये। गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय के आलोक में सरकारी करण किया जाये।