चौथम: नवादा गांव में पुलिस पर हमले के मामले में पांच गिरफ्तार
चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बीते सोमवार को छेड़खानी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रहे डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में चौथम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के आरोपी नवादा गांव के ललित