चौथम: खगड़िया: धुतौली में ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची घायल
जिले के चौथम प्रखंड के धुतौली में एक ट्रैक्टर की ठोकर से दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची की पहचान कीर्ति कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।