चौथम: चौथम थाने में 112 पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 45 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज
112 पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में नवादा गांव के 45 नामजद सहित 50 अज्ञात के विरोध में चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल में सोमवार की रात को छेड़खानी के आरोपी को पकड़ कर 112 नंबर की पुलिस थाना लौट रही थी। इसी क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया था। इस घटना में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इस मामले में पुल