बेगूसराय: कृषि कार्यालय विष्णुपुर में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम किया गया आयोजित, दर्जनों किसानों ने लिया भाग
कृषि कार्यालय विष्णुपुर में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला कृषि कार्यालय में आज से दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कृषि संबंधी यंत्र अनुदान पर उपलब्ध किसानों को कराया जाएगा.