पलिया: नारायनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला विवाहिता का शव,मृतका के पुत्र ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
भीरा कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में घर में विवाहिता शालू देवी का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है। घटना के समय घर के सभी लोग मौके से फरार थे।मृतका के पुत्र आदित्य कुमार ने अपने पिता कौशल किशोर पर मारपीट कर शालू देवी की हत्या का आरोप लगाया है।