वसंत विहार: IGI एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जीवाड़े में शामिल 2 शातिर एजेंटों को वेस्ट बंगाल और उड़ीसा से किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने फर्जीवाड़ा के मामले में दो एजेंट को वेस्ट बंगाल और उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान दीपक रॉय और दीनबंधु पात्रा उर्फ दिनेश के रूप में हुई है। यह लोग फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि बनाकर बांग्लादेशी नागरिक को भारत का नागरिक बनाकर आगे विदेश भेजने का गोरखधंधा में शामिल थे।