वसंत विहार: प्रोफाइलिंग, बिहेवियर डिस्ट्रक्शन और फर्जी पासपोर्ट मामले में आईजीआई एयरपोर्ट से एक हवाई यात्री हुआ गिरफ्तार
प्रोफाइलिंग और बिहेवियर डिटेक्शन के आधार पर IGI एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवानों ने एक यात्री को पूछताछ के लिये रोका। उसने अपनी पहचान 67 वर्ष के रशविंदर सिंह सहोता बताई। जांच के दौरान, एक अन्य पासपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी मिली। जिसके अनुसार पासपोर्ट पर नाम गुरु सेवक सिंह, उम्र 24 वर्ष दर्ज थी। आगे की पूछताछ के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।