परसिया: कोसमी मंदिर में 108 कन्याओं द्वारा 108 हनुमान चालीसा का पाठ, राष्ट्र सेविका समिति ने किया आयोजन
कोसमी हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुबह दस बजे 108 कन्याआंे ने 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया। राष्ट्र सेविका समिति ने आयोजन किया। भगवा परिधानों में पहंुची कन्याओं ने मंदिर परिसर में पाठ किया।तरुणी बहनो द्वारा जंन जागरण के लिए हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 108 कन्याआंे का हनुमान चालीसा पाठ सिद्ध पीठ कोसमी धाम मे रखा गया।