पट्टी: शोभवा गांव में एक मकान में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए के सामान की चोरी
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव निवासी हरिनाम यादव चौराहे पर चाय समोसा की दुकान चलाते है। इनके बड़े भाई बेद बिलास यादव गुजरात में रहते है। घर में उनकी पत्नी और बच्चे है। बीती रात में घर के लोग बरामदे में सो रहे थे। घर के पीछे बिजली के खम्भे के सहारे चोर छत पर चढ़ कर घर में घुस कर चोरी की वारदात किये। सुबह घर के लोगो जगे तब चोरी की जानकारी हुई।