पट्टी: विजहरा गांव में राशन वितरण कर रहे कोटेदार के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला
कोतवाली क्षेत्र के विजहरा गांव की रहने वाली मालती देवी गुप्ता ने रविवार को दिन में 12:30 के आसपास पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। पीड़िता का पुत्र कृपा शंकर गुप्ता रविवार की सुबह अपने घर पर राशन वितरण की दुकान पर बैठकर पात्र लोगों को राशन वितरण कर रहा था। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति गाली गुप्ता देते हुए पहुंचा और गला दबाकर जान से करने का प्रयास करने लगा।