घाघरा: घाघरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 14, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के दो जगह पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज हेतु लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दोनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना इटकीरी ग्राम के समीप हुआ जहां सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में मिला।