बासोदा: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खाते में राशि भेजी, बासौदा जनपद पंचायत कार्यालय में हुआ लाइव प्रसारण
Basoda, Vidisha | Jan 16, 2026 गंजबासौदा मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नर्मदापुरम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से बासौदा विकासखंड की लाड़ली बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया।