शुक्रवार को बहराइच एनडीपीएस कोर्ट ने 5 किलो 900 ग्राम अवैध चरस बरामदगी मामले के नेपाल राष्ट्र के दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 12-12 साल कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक प्रेम प्रकाश मिश्रा ने शुक्रवार शाम को बताया कि 1 जनवरी 2024 को दो अभियुक्तों के पास से 5 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुआ था।