कांगड़ा: बजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में पुजारी 945 किलो देशी घी से मक्खन बनाने में जुटे, मंदिर अधिकारी ने दी जानकारी
Kangra, Kangra | Jan 8, 2025 नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में घृत पर्व को लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारी जारी है, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा 11 क्विंटल आठ किलो देसी घी दान किया गया। पुजारी वर्ग द्वारा 945 केजी देशी घी से मक्खन तैयार कर दिया गया है, वहीं 21 क्विंटल से मक्खन से माता की पिंडी का श्रृंगार किया जाएगा। जानकारी बुधवार को साढ़े 4 बजे मंदिर अधिकारी नीलम ने दी।