मोहनिया: कुदरा बाजार के पास दुर्गावती नदी पर पुल बनाने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने कराई मापी
कुदरा नदी पुल के लिए मापन का कार्य कुदरा बाजार के पश्चिमी छोर पर महावीर स्थान के समीप ग्रामीण कार्य विभाग के कनिय अभियंता शशि भूषण पाठक के द्वारा किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।