होली के त्योहार पर धरियावद में भारी भीड़ देखने को मिली है। जिसको लेकर आज प्रमुख बाजारों में पुलिस ने गश्त की है। होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर खरीदारी के लिए बाजार में निकलते हैं। वहीं सोमवार को धरियावद के बाजारों में भी होली को लेकर अच्छी खासी भीड़ बाजार में दिखाई दी है।