इटावा: सदर कोतवाली के काली वाह मंदिर के पास बाइक फिसलने से ससुराल से लौट रहे चाचा-भतीजे हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | May 24, 2025 सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत काली वाह मंदिर के पास शनिवार दोपहर 12:30 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलने से एक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार चाचा भतीजे अर्जुन 22 पुत्र सर्वेश टिमरूआ सैफ़ई एवं उसका चाचा जितेंद्र निवासी उपरोक्त घायल हो गए। दोनों विधुपूरा जितेंद्र की ससुराल से वापस लौट रहे थे, राहगीरों ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के बाद छुट्टी दी गई