सिरिंगसिया मार्ग के कूदाहातू मोड़ पर पल्सर मोटरसाइकिल और 407 मालवाहक वाहन में हुई टक्कर में प्रेमिका से मिलने नोवामुंडी से चाईबासा आये 17 वर्षीय सुरा गोप की मौत हो गई है। इस घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे 18 वर्षीय जितेन बोबोंगा और 18 वर्षीय मंजीत बोबोंगा जख्मी हो गया। शाम के समय घटना के बाद तीनों व्यक्तियों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया है।