बागपत: गौरीपुर मोड के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में सुंदर वाल्मीकि की हुई मौत
गौरीपुर मोड निवासी अरुण बुधवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव निवासी युवक सुंदर वाल्मीकि मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह गौरीपुर मोड के निकट पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुंदर वाल्मीकि की मौत हो गई।