हसनगंज: अजगैन थाने के पास साइकिल सवार मजदूर को डंफर ने रौंदा, गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
अजगैन थाने के पास बक्शी खेड़ा गांव निवासी ज्ञान चंद साइकिल से कही जा रहा था। तभी थाने के सामने डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे साइकिल चालक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।