इटावा: सदर क्षेत्र में एसएसपी व डीएम ने नवरात्रि के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की परख की
Etawah, Etawah | Apr 3, 2025 आज गुरुवार देर रात्रि 8:00 बजे सदर क्षेत्र में एसएसपी संजय कुमार वर्मा व जिलाधिकारी अवनीश राय ने भारी पुलिस बल के साथ सदर क्षेत्र में शास्त्री चौराहे से नौरंगाबाद चौराहा, व पक्का चौराहा होते हुए एसएसपी चौराहे तक फ्लैग मार्च कर आम जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और सभी से नवरात्री त्योहार को शांतिपूर्वक एवं प्रेम भाव से मनाने की अपील की।