अहरौरा थाना क्षेत्र की अतरौली खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पर लदे पुआल में शार्ट सर्किट से लगी आग से झुलसकर युवक की मौत हो गई। पुआल लदी ट्रैक्टर भुड़कुड़ा की तरफ से आ रही थी। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बुझा सके। अतरौली खुर्द गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह उसमें दब गए और झुलसने से उसकी मौत हो गई।