प्रतापगढ़, राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत एक जिला एक खेल कार्यक्रम के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता का ब्लॉक स्तर पर शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन प्रतापगढ़ एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सुहागपुरा, पीपलखूंट, अरनोद और दलोट पंचायत समितियों में बालक एवं बालिका वर्ग की 30 मीटर और 50 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतिय