इटारसी क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है सोमवार को शाम करीब 6:00 बजे इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है वीडियो प्लेटफार्म क्रमांक 4 का बताया जा रहा है, जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक कुत्तों का जमावड़ा देखा जा रहा है रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है।