मंझनपुर: तेज रफ्तार का कहर, समदा चीनी मील के पास बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ा, डीसीएम ने युवक को रौंदा, दो बहनों समेत तीन घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा चीनी मिल के पास बुधवार को समय 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शॉपिंग करके लौट रहे तीन लोग बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने एक युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।