मंझनपुर: शिया समुदाय ने करारी कस्बा में इमाम हुसैन के काफिले के सफर का जुलूस निकाला
बुधवार दोपहर करारी नगर पंचायत के कस्बा में शिया समुदाय के मुसलमानो द्वारा एक जुलूस बरामद किया गया है।इमाम हुसैन और उनके काफिले के सफर के याद में यह जुलूस बरामद किया गया है। माना जाता है कि इमाम हुसैन इस्लाम बचाने के लिए अपने छोटे से काफिले को लेकर इसी तारीख में अपने वतन मदीना से कर्बला के इराक के लिए रवाना हुए थे।अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए हैं।