गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
गया शहर के सिंचाई विभाग के समीप 11 केवी कंडक्टर का मेंटेनेंस कार्य को लेकर शहर के कई इलाकों में 5 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शिबली कॉलोनी,सिंचाई विभाग,शिवपुरी कॉलोनी,अलीगंज रोड नंबर 1 से 12 तक इन सभी इलाकों में शनिवार को 5 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।