जांजगीर: ग्राम पंचायत कोटगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई
अकलतरा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती में। जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आदिवासी नेता राजेंद्र कंवर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जन, जंगल और जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया था। आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती संकल्प का वर्ष है।