मऊरानीपुर: ओलावृष्टि से परेशान किसानों ने हाइवे पर कई घंटे किया चक्का जाम,मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी।
मउरानीपुर क्षेत्र के कई गावों में ओलावृष्टि से परेशान किसानों हाइवे पर कई घंटों तक चक्का जाम करते हुए सरकार से खेतों में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।साथ हीजाम की सूचना मिलते ही मौके एसडीएम व एसपी देहात सहित सिटी सर्किल के थाना प्रभारी पहुंचे और किसानों को मुआवजा देने की बात कही तब जाकर तीन घंटे बाद समझा बुझाकर जाम खुला।