बड़हरिया: पट्टी भलुआ स्कूल के समीप घर मे चोरी करते ग्रामीणों ने चोर को पकड़ पुलिस के किया हवाले
बड़हरिया थाना क्षेत्र के पट्टी भलुआ स्कूल के समीप बीती रात एक चोर चोरी करने की नीयत से घर में घुस गया। स्थानीय ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद बड़हरिया थाना की पुलिस को सौंप दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि चोर की पहचान सफी छपरा तकिया निवासी हजरत अली के रूप में हुई है।