शाहजहांपुर: महापौर ने पार्षदों से शहर विकास के प्रस्ताव मांगे, बोलीं- पांच साल बाद जनता पूछेगी, नगर के लिए क्या किया
शाहजहांपुर में देर शाम नगर निगम की एक बैठक विकास भवन में आयोजित की गई। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा ने पार्षदों से शहर के विकास के लिए नए और बेहतर प्रस्ताव मांगे। वहीं, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के लिए महापौर और नगर आयुक्त को बधाई दी। बैठक में सांसद अरुण सागर और सभी वार्डों के पार्षद भी उपस्थित थे।