तमाड़ 1: अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू किस्टो बेसरा ने तमाड़ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
Tamar 1, Ranchi | Mar 19, 2025 बुंडू अनुमण्डल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने बुधवार को तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी अंजली मेहता और प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी भी मौजूद रहीं। इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की, जिसमें मरीजों की सुविधाएं, दवाओं का स्टॉक और रजिस्टर की स्थिति शामिल रही।