तमाड़ 1: दस हजार रुपये घूस लेते तमाड़ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार
Tamar 1, Ranchi | Mar 18, 2025 एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने डीएसपी किशोर रजक और डीएसपी संतोष कुमार की अगुवाई में आज तमाड़ प्रखंड परिसर से तमाड़ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत चेल को दस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद एसीबी की टीम बीएसओ को तमाड़ थाना ले आई और वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अपने साथ रांची ले गई।