आरा: श्रीरामपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से लड़की की हुई मौत, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Feb 1, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर रेलवे ट्रैक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई। मौके पर पहुंची उदवंतनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आरा सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। लड़की कहां की है उसकी पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है ।