आरा: *प्रेस विज्ञप्ति*
*रेलवे में बड़े पैमाने पर बहाली की मांग पर इंकलाबी नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन*
Arrah, Bhojpur | Feb 1, 2024 रेलवे में कम बहाली के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन आज भोजपुर भी पहुंच गया।आज इंकलाबी नौजवान सभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ 6 साल बाद रेलवे में लाखों पद खाली होने के बावजूद मात्र 5696 पदों के लिए निकले वेकेंसी से नाराजगी जताते हुए आरा पूर्वी गुमटी से प्रतिवाद मार्च निकाल कर स्टेशन परिसर मे किया प्रतिवाद सभा।