अमरोहा: अमरोहा जोया रोड पर कार ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jun 19, 2025 आज गुरुवार की शाम करीब 4:00 अमरोहा जोया रोड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने कर को कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।